कन्नौज। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के पहले लोग मात देने के लिए तैयार हो रहे हैं। यही वजह है कि जनपद में अब तक 2,81,773 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए कोरोना रोधी टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना वायरस रुका है, खत्म नहीं हुआ है। टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरुकता आ रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 4530 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के 1631 लोगों व 18 से 44 साल के 2899 लोगों का टीकाकरण किया गया।