फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महाविद्यालयों में 22 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के पीएसएम व महिला डिग्री कालेज में बीए की परीक्षा में पहले दिन 22 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। जिले में 31 महाविद्यालयों में तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। बहुविकल्पीय प्रश्न होने की वजह से परीक्षा का समय कम रहा।
विज्ञापन

तीन पालियों में डेढ़- डेढ़ घंटे की परीक्षा में प्राचार्य ने महाविद्यालय गेट पर छात्र व छात्राओं की चेकिंग कराई। परीक्षा के दौरान दफ्ती तक लाने की इजाजत नहीं थी। थैला लेकर पहुंचने वालों के गेट पर जमा करा लिए गए। पीएसएम की प्राचार्य व नोडल शशिप्रभा अग्निहोत्री ने बताया कि पहले दिन 22 लोगों ने परीक्षा नहीं दी। शहर के महिला डिग्री कालेज में भी तीन पालियों में परीक्षा हुई। प्राचार्य शक्ति सिंह ने बताया कि 91 छात्राओं को परीक्षा देनी थी। चार अनुपस्थित रहीं।
सख्ती के चलते कई छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
छिबरामऊ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर विवि की परीक्षाएं सख्ती के साथ शुरू हुईं। पहले दिन कई ने परीक्षा छोड़ दी। शुक्रवार को पहली पाली के दौरान बीए द्वितीय वर्ष में अंग्रेजी साहित्य प्रथम व द्वितीय एवं बीएससी द्वितीय वर्ष में वनस्पति विज्ञान प्रथम, का पेपर हुआ। द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष में हिंदी साहित्य प्रथम, द्वितीय व तृतीय व बीएससी तृतीय वर्ष में रसायन विज्ञान प्रथम, द्वितीय व तृतीय पेपर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सचल दल में एसडीएम देवेश गुप्त, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील चतुर्वेदी व निधि मिश्रा ने कन्नौज डिग्री कालेज जाफराबाद, स्व. महादेव प्रसाद स्मारक डिग्री कालेज हुसेपुर सौरिख एवं चौधरी सुरेंद्र सिंह महिला टीचर्स ट्रेनिंग कालेज भटपुरी में निरीक्षण किया। सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि पहले दिन सख्ती के कारण कुछ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें