फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5453 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कैंपों में 5453 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। नगरपालिका परिषद में कैंप में 155 लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन का दौर तेजी से चलाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने से 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति न रह जाए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग का प्रयास जारी है। सोमवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के 2118 व 45 वर्ष से ऊपर के 3335 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। नगरपालिका परिषद में लगे कैंप में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 155 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली। नगरपालिका चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री व ईओ नीलम चौधरी की अगुवाई में लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े रहे। विनोद दीक्षित चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीन लगाने का कार्य किया।
शिविर में 582 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
गुरसहायगंज संवाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका में सोमवार को शिविर में 582 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। टीकाकरण कराने वालों में ज्यादातर फुटपाथ, ठेली वाले दुकानदार शामिल रहे। पहले सभी का कोरोना टेस्ट हुआ इसके बाद वैक्सीन लगाई गई। अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक के 412 जबकि 45 वर्ष से अधिक के 170 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को देख कर गांव से बाहर जाने लगे
तिर्वा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार वैक्सीनेशन करने पहुंची टीम को देखकर गांव के लोग घर छोड़कर भगाने लगे। स्वास्थ्य टीम व लेखपाल ने समझा बुझाकर दस लोगों का टीकाकरण कराया। सोमवार को हसेरन ब्लाक के बनगंव पहुंची टीम को देखते ही ग्रामीणों ने घर बंद कर लिया। कुछ लोग इधर उधर खिसकने लगे। स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे लेखपाल रामदास ने ग्रामीणों को काफी समझाया। लेखपाल ने तहसीलदार अनिल कुमार सरोज को जानकारी दी। बाद में समझा बुझाकर दस लोगों का टीकाकरण कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. जगदीश निर्मल ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को देख गांव से लोग बाहर जाने लगे थे। तहसीलदार ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें