फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में संक्रमितों की निगरानी व दवा के लिए बनी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला प्रशासन ने गांवों को कोरोना से मुक्त कराने के लिए लोगों को जागरूक करने, संक्रमितों पर निगरानी करने और दवा का वितरण कराने के लिए टीम का गठन किया है। ब्लाकवार बनीं इन टीमों की निगरानी क्षेत्र के एसडीएम करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने तीन स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति की है। उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला को कन्नौज, गुगरापुर और जलालाबाद ब्लाक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी टीम में प्रत्येक ब्लाक के बीडीओ हैं। सदर ब्लाक की 11 न्याय पंचायतों में 11 जिला स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया है। इसी प्रकार छिबरामऊ उपजिलाधिकारी देवेश गुप्ता को तालग्राम, छिबरामऊ और सौरिख ब्लाक का नोडल बनाया गया है। इनकी टीम में तालग्राम की 12 न्याय पंचायत, छिबरामऊ की 17, सौरिख की 10 न्याय पंचायत में अलग-अलग जिलास्तरीय अधिकारी लगाए गए हैं।
उपजिलाधिकारी तिर्वा को उमर्दा व हसेरन ब्लाक का नोडल बनाया गया है। यहां उमर्दा में 13 और हसेरन में आठ जिलास्तरीय अधिकारियाें को जिम्मेदारी दी गई है। तीन उपजिलाधिकारियों की टीम में आठ बीडीओ और 81 जिलास्तरीय अधिकारियों को कोरोना महामारी के संक्रमित रोगियों की निगरानी टीम में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने संक्रमित निगरानी टीम के सदस्य को अपने-अपने क्षेत्र में मरीजों को समय-समय पर दवा की किट दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें