फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम दोबारा कोरोना की चपेट में, 26 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी समेत 26 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। वे कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8988 पहुंच गई है। जिला जेल में दो बंदियों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से 8241 लोग ठीक हो चुके हैं। 104 लोगों को कोरोना संकमण से जान गंवानी पड़ी है। चुनाव से गांव में फैले कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग ने अंकुश लगा लिया है। गांव-गांव आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की जांच के बाद विभाग को भेजी रिपोर्ट पर कोरोना जांच व मौके पर दवा का वितरण किया जा रहा है। एक लंबे अंतराल के बाद रविवार को न्यूनतम 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें। मास्क का प्रयोग करते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खुद को अधिकतर घर में रखें। इससे वह खुद को कोरोना के चपेट में आने से बचा सकते हैं। लोग कोरोना की वैक्सीन हर हाल में लगवा लें, जिससे उन पर कोरोना संक्रमण का असर कम हो।
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
छिबरामऊ, अकबरपुर, वैसावारी, कपूरपुर, इंद्रानगर, जिला जेल, विलंदापुर, सिमरापुर, जसनीपुरवा, फगुहा, पट्टी पगोरा, जदेपुरवा, जेवां, छपट्टी, रामपुर निगोह, ऊंचा बिरतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें