इंदरगढ़। सिलिंडर में लगी आग से दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। तहसीलदार ने लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराने की बात कही है।
थाना इंदरगढ़ के मनसुखपुर्वा गांव निवासी हरीलाल पत्नी के साथ बच्चों से अलग रहते थे। वह रविवार की शाम गैस पर चाय बना रहे थे। उसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। वह जब तक कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के डर से वह घर के बाहर निकल गए। आग से रखा अनाज समेत अन्य गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के घर भानू प्रताप पुत्र उधन सिंह के घर चिंगारी पहुंच गई। यहां भी कुछ देर में लपटें उठने लगीं। यहां भी गृहस्थी का सामान जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर आग से जले नुकसान का आकलन करवाकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।