फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों का शटर तोड़कर आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
भीड़ के बीच मौजूद डॉग स्क्वायड ट्रेनर से जानकारी लेते चेयरमैन राजीव दुबे।संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात चोरों ने सात दुकानों को निशाना बनाया। शटर तोड़कर करीब आठ लाख का नगदी व सामान चोरी हुआ। नगर में अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों से दुकानदारों में दहशत है। पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है। शाम तक पुलिस ने किसी भी वारदात में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

सौरिख तिराहा स्थित साईं कॉपलेक्स में ग्राम कमालपुर निवासी वसीम पुत्र मुख्त्यार राज ज्वैलर्स व उसका भाई जुनीश राज रेडीमेड एंड गारमेंट्स के नाम से अलग-अलग दुकानें किए हैं। चोरों ने शनिवार की रात को दोनों भाइयों की दुकानों के शटर तोड़ दिए। वसीम की दुकान से लगभग चार लाख के सोने चांदी के जेवर व जुनीश की दुकान से 1.5 लाख रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। हीरालाल कालेज के पीछे न्यू दुर्गा बुक डिपो की दुकान के शटर तोड़कर चोर लैपटॉप, हार्ड डिस्क व गोलक से लगभग छह हजार रुपये ले गए। पास ही स्थित शंकर माबल्स की दुकान का भी शटर तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, गोलक में रखे लगभग पांच हजार रुपये, पानी की कीमती टोटियाें पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह से गंगोत्री गैलेक्सी के पास स्थित आनंद फार्मा की दुकान से लगभग 35 हजार रुपये व पवन मेडिकल स्टोर की दुकान से दो लाख रुपये व 50 हजार की दवाएं चोरी र्हुइं। इसके अलावा पुरानी तहसील के पास स्थित कमल क्लाथ स्टोर का भी शटर तोड़ने का चोरों प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
हीरालाल कालेज मार्केट में स्थित न्यू दुर्गा बुक डिपो की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरों ने शटर तोड़ने से पहले ही तोड़ दिए। दुकान में लगे कैमरों में चोरी की वारदात कैद हुई। दुकानदार मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि तीन चोर 1:18 बजे पर शटर तोड़कर दुकान में घुसे। तीनों हथियारों से लैस थे। वहीं पवन मेडिकल कालेज के स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान पर चोरों ने लगभग 3:18 बजे वारदात को अंजाम दिया। यहां भी चोरों की संख्या तीन ही थी।
विज्ञापन

वहीं, घटनाओं के खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया पर कोई सुराग नहीं लग सका। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने भी दुकानों से घटना के साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही सीओ शिवकुमार थापा के अलावा महिला उपनिरीक्षक निर्मला सिंह भी जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें