फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में बेकसूरों को परेशान न करें पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कटकइया गांव के निकट धार्मिक गाने बजाने पर ट्रैक्टर सवार लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सपाइयों ने आवाज बुलंद की है। पुलिस पर आरोप लगाया कि वह निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। इस मामले जो लोग शामिल हो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कटकइया के निकट गंगा घाट से लौट रहे भक्तों पर हमला कर घायल कर देने के बाद पुलिस की धरपकड़ का सपा नेता नवाब सिंह यादव ने विरोध जताया है। रविवार को गांव पहुंचे सपा नेता ने ग्रामीणों से बात की है। गुरसहायगंज के कटकइया गांव में पहुंचकर कर पुलिस के हो रहे उत्पीड़न को लेकर ग्रामीणों की परेशानियों को सुना। इस मौके पर गांव के बुजुर्गों ने बताया कि पुलिस सत्ता के इशारे पर पर जुल्म करने का काम कर रही है और फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज कर रही है। हम लोगों को धर्मविरोधी बताकर सत्ता के इशारे पर फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पहले वह प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि जो लोग इस लड़ाई में हो उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इस मौके पर तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव, पिंटू यादव, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, कल्लू शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें