फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण तेज कर दिया गया है। अप्रैल से जिला अस्पताल को भरपूर बिजली मिलने लगेगी। कार्यदायी संस्था लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती रही है। फाल्ट के चलते जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही थी। इससे जिला अस्पताल के उपकरण चलने में दिक्कत आ रही थी। सुबह के समय बिजली जाने से न तो मरीजों के एक्सरे हो रहे थे न ही अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। इसी समस्या के चलते शासन ने जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर का निर्माण कराने की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था को जो बजट मिला था। उसका निर्माण कराने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। अब उसे फिर से बजट मिला है। फीडर निर्माण में किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। बीते चार वर्ष से जिला अस्पताल में लटके पड़े स्वतंत्र फीडर का निर्माण आधा हो चुका है। अप्रैल में इस फीडर को शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. शक्ति बसु ने बताया कि मार्च में निर्माण संबंधी काम पूरा होने के बाद टेक्निकल टीम निरीक्षण करेंगी। इसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके चालू हो जाने से जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। यह बिजली केवल जिला अस्पताल को दी जाएगी जबकि अस्पताल परिसर में रह रहे लोगों को इसकी सुविधा नहीं दी जाएगी। उनको पुरानी व्यवस्था से ही बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें