फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों की आंख में गंदगी देख लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गोपाष्टमी पर्व पर डीएम ने वृहद गोसंरक्षण केंद्र पुरसा में गोसेवा करने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे। यहां संरक्षित 173 गोवंशों में आंख में गंदगी देख सीवीओ से नाराजगी व्यक्त कर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में हवन-पूजन कर गोवंशों को माला पहनाकर हरा चारा, गुड, चना व फल खिलाए।
विज्ञापन

रविवार को शासन के निर्देश पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने वृहद गो संरक्षण केंद्र पुरसा, जसपुरापुर सरैया पर गोपाष्टमी पर्व को प्रशासनिक अमले के साथ मनाया। उन्होंने गोपाष्टमी पर गोशाला में हवन पूजन कर सभी गोवंशों को गुड़, फल आदि खिलाया। यहां उन्होंने अधिकारियों को वृहद गोसंरक्षण केंद्र पर बची हुई जगह का इस्तेमाल करने की बात कही। इससे गोशाला की पृथक से आमदनी हेतु तालाब खोद कर मत्स्य पालन करने एवं वर्मी कम्पोस्ट पिट खुदवाने के निर्देश दिए। कहा कि यह लक्ष्य 15 दिनों में पूर्ण करें। साथ ही जिले की सभी गोशालाओं में उनके उत्थान के लिए वर्मी कंपोस्ट व तालाब खुदाई कर मछली पालन किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को दो गोशाला गोद लेने के निर्देश दिए। इससे गोवंशों की बेहतर देखभाल हो सके। इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ आरएन सिंह, सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, बीडीओ जेएन राव ने भी पूजन कर गोवंशों को फल आदि खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें