कन्नौज। शासन के आदेश पर 252 दिनों बाद सोमवार से डिग्री कालेज खोले जाएंगे। इसमें कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। बिना मास्क व यूनीफार्म के किसी भी छात्र-छात्रा को कालेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से डिग्री कालेज बंद चल रहे हैं। शासन ने कोरोना खत्म होते न देख 23 नवंबर से डिग्री कालेज को सशर्त खोलने के आदेश दिए। इसमें सभी छात्र-छात्राओं को मास्क व सैनिटाइजर लेकर कालेज आना होगा। इसमें बिना मास्क व यूनीफार्म के किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं मिलेगा। कोविड-19 के तहत 50 फीसदी छात्रों को बुलाया गया। इससे कालेज समेत कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करवाया जाएगा। कोई भी छात्र एक-दूसरे की चीज को इस्तेमाल नहीं करेगा और खाएगा। मुख्य गेट पर सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। तापमान निकलने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा। इसमें अभिभावकों से भी अपील की गई है कि अगर छात्र को सर्दी, जुकाम या बुखार है तो उन्हें कालेज न भेजे। इससे कोरोना संक्रमण फैलने से रुक सके।