फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सफाई करने वाले कर्मचारी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। बेहतर सफाई करने वाले सात सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक हर्षिता गोयल ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि नवंबर व दिसंबर माह में भारत सरकार की ओर से थर्ड पार्टी से शौचालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। ओडीएफ प्लस के मानक के अनुसार संचालित शौचालयों को देखकर भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जनवरी 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें सर्वेक्षण टीम नगर की सफाई एवं नागरिकों के प्रति व्यवहार, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीकेशन का सर्वे होगा। अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम ने बेहतर सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी अनिल, विजय, रामऔतार, राजेंद्र कुमार, रवि, मोनू व रीमा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान लिपिक नीरज मिश्रा, रेणुका शाक्य सहित नगर पंचायत कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें