तिर्वा। दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर एसडीएम व सीओ ने गुरुवार को दुकानों का निरीक्षण किया। हिदायत दी कि अधिक आवाज वाले पटाखे बनाने पर कार्रवाई होगी।
कस्बे में आतिशबाजी निर्माण की दो लाइसेंस दुकानें हैं। यहां पटाखों का निर्माण किया जाता है। एसडीएम जयकरन व सीओ दीपक दुबे ने आतिशबाजी लाइसेंस की दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने वहां पर रखे भंडारण को चेक करते हुए निर्माण स्थान पर बालू व पानी का उचित व्यवस्था परखी। एसडीएम ने लाइसेंसधारकों को निर्देश दिए कि अधिक आवाज वाले पटाखों का निर्माण न किया जाए। पटाखे निर्माण कर उसे मानक के अनुरूप स्थान पर रखे जाएं। आतिशबाजी का भंडारण किसी कीमत पर न करें। अधिक आवाज वाले पटाखों का निर्माण करते पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। पटाखे निर्माण के बाद आबादी क्षेत्र में रखने की भी मनाही है।