हसेरन। कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। सपा नेता आलोक वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाएं। साथ ही युवा मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के प्रयास तेज कर दें।
उन्होंने कहा कि युवा ही संगठन की ताकत होते हैं। प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा उत्पीड़न युवाओं का हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 21 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे। ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पर पहुंचने की अपील की है। बैठक में शरद यादव, अनिल पाल, ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, मुनेश राठौर, दशरथ पाल, रामरतन, सुमन शंखवार सहित कई सपाई मौजूद रहे।