मंडी समिति में नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। मंडी समिति में अनाज की खरीद पर लग रहे टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने छह दिन तक मंडी को बंद रखने का एलान कर दिया है।
रविवार को गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी ने सभी व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीतियों व 2.5 फीसदी मंडी शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर छह दिनों तक मंडी को बंद रखा जाएगा। संरक्षक राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर ने कहा कि जिले में अन्य जगहों पर खुले बिक्री केंद्र पर अनाज की खरीद पर कोई टैक्स लागू न होने से अन्य बिक्री केंद्र पर कोई टैक्स नहीं लगता है। अब मंडी में अनाज की खरीद कम होती जा रही है।
व्यापारी पंकज प्रसाद दुबे ने कहा कि मंडी में जो आढ़ती बैठे हैं, उनसे ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगेगा जबकि मंडी के बाहर बैठने वालों पर कोई शुल्क नहीं है। यह सरकार की दोहरी नीति है। व्यापारी दुकान का किराया भी दे रहे हैं। लाइसेंस रिन्यूवल भी व्यापारी हर वर्ष कराते हैं। इस दौरान राजू ठाकुर, कुलदीप कुमार, अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, कैलाश मुनीम, आदेश कुमार, राधेश्याम, फिरोज खां, रामशंकर व राजेश सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।