तिर्वा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कालेज से कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के महसौनापुर गांव निवासी राहुल कुमार (20) पुत्र राकेश सिंह शनिवार की शाम को किसी काम से पड़ोस के गांव फिरोजपुर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह भुनियापुर गांव समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पर कानपुर जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। परिजन शव मेडिकल कालेज वापस ले आए। कालेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर में चोट आने से मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।