कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के हर संभव प्रयास के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को 36 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इलाज के दौरान 31 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले मे कुल संक्रमितों की संख्या 2264 हो गई। जबकि, इलाज के बाद 1932 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले के कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में 309 संक्रमितों का चल रहा है। कोरोना से जिले के 23 लोगों की जान जा चुकी है।
रविवार को जिले में 36 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कन्नौज ब्लाक क्षेत्र में 22, तालग्राम में चार, उमर्दा में तीन, गुगरापुर में एक, छिबरामऊ में तीन, सौरिख में दो लोगों की जांच रिपोट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संक्रमितों में कलक्ट्रेट में चार, सौरिख थाना में एक और सदर तहसील में एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। जिले में कोरोना जांच के लिए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। सभी संक्रमितों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।