फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रही बस की गायब पत्रावली, जल्द होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दस जनवरी को जीटी रोड पर घिलोई गांव के सामने ट्रक की टक्कर से स्लीपर बस में लगी आग के मामले में जांच सुस्त है। पुलिस को उसकी मूल संरचना से जुड़ी पूरी पत्रावली ही नहीं मिल रही है। कहा जा रहा है कि यह एआरटीओ कार्यालय से गायब हुई। पुलिस चार कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है जबकि चार कर्मचारियों से पूछताछ बाकी है। पत्रावली न मिली तो जल्द ही पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

सामान्य से स्लीपर में तब्दील की गई बस की मूल संरचना से जुड़ी पत्रावली की तलाश जांच अधिकारी रामबदन बर्नवाल ने की थी। जब वह फर्रुखाबाद के एआरटीओ कार्यालय पहुंचे तो यहां से पत्रावली गायब थी। बस की गायब पत्रावली की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद यहां छिबरामऊ कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की। चार कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। कुछ कर्मचारियों का ट्रांसफर कन्नौज हो जाने के कारण उनसे अभी तक पूछताछ नहीं हो पाई है। आईओ रामबदन बर्नवाल का कहना है कि जल्द ही इन कर्मचारियों से पूछताछ पूरी कर ली जाएगी। पूछताछ के बाद भी यदि इस की मूल संरचना से जुड़ी पत्रावली न मिली तो छिबरामऊ कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि दस जनवरी को घिलोई गांव के सामने स्लीपर बस व ट्रक में टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों वाहन जलकर घायल हो गए थे। इस हादसे में दस लोग जिंदा जल गए थे व 34 लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद से फाइल गायब होने का मुकदमा फर्रुखाबाद में दर्ज हो चुका है। गायब पत्रावली को छिबरामऊ पुलिस ने अपनी विवेचना में शामिल कर लिया है।
घिलोई गांव में बस हादसे के बाद पुलिस की जांच अभी तक इसी बात पर अटकी है कि बस का डबल डेकर का पंजीकरण था या फिर वह कंपनी से निर्मित थी। लेकिन एआरटीओ कार्यालय से मूल पत्रावली गायब होने केा कारण अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जांच अधिकारी की मानें तो वह जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें