फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की हुई आराधना

विज्ञापन
बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते अधीक्षण अभियंता जीपी यादव, एसडीओ अर - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जगह-जगह भगवान की पूजा के साथ उपकरणों की भी पूजा की गई। बिजली विभाग समेत निजी प्रतिष्ठानों पर पूजन-हवन किया गया। सपा नेताओं ने शहर के भोलानाथ धर्मशाला में स्थित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की पूजा अर्चना कर लोगों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती के पर्व पर बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र पर अधीक्षण अभियंता जीपी यादव, एसडीओ अरविंद गुप्ता, जेई राजेश कुमार ने लाइनमैन व एसएसओ के साथ हवन किया। इससे पहले सभी उपकरणों की पूजा की। आचार्य हरिशरण त्रिपाठी ने हवन में आहुतियां डलवाईं। जिला अस्पताल में एक्सरे विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। यहां डा. रविंद्र साहू, प्रदीप शुक्ला ने पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा। इसी तरह कारखानों में भी पूजा की गई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों को गुब्बारे लगा कर सजाया। नसरापुर तिर्वा रोड पर ग्रिल दुकानदार सुभाष यादव ने परिवार और कर्मचारियों के साथ हवन-पूजन किया। भोलानाथ धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर शंकर शर्मा, अमित शर्मा, विपिन शर्मा, कल्लू शर्मा, शेखर और ओशांक कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें