फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल तिर्वा-खैरनगर मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा-खैरनगर मार्ग दो साल में कई गड्ढों की वजह से बदहाल हो गया। आवागमन में दिक्कत की शिकायत पर डीएम ने गुरुवार को मौके का निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी। कई जगह सड़क खुदवाकर छानबीन की। बाद में डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द ही गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बे से खैरनगर कस्बा संपर्क मार्ग का निर्माण करीब दो साल पहले पीडब्ल्यूडी ने करवाया था। बरसात शुरू होते ही कस्बे से लेकर खैरनगर मार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए। लोगों को आने-जाने में असुविधा होने लगी। शिकायत पर गुुरुवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने अधीनस्थ अफसरों के साथ तिर्वा से खैरनगर मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने सड़क निर्माण के समय प्रयोग की गई सामग्री की जांच के लिए कई जगहों पर सड़क की खुदाई कराई। सामग्री की गुणवत्ता सही पाई गई। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को गड्डा मुक्त किया जाए। साथ ही कस्बेे के ब्लाक कार्यालय से लेकर इलाहाबाद बैंक तक जो सड़क खराब पड़ी है, उसे भी तत्काल सही कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें