फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे व्यवसाय को ईमानदारी से करें तो तरक्की पक्की-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है इसलिए हर काम को पूरी ईमानदारी व लगन से करें तो तरक्की निश्चित है। यह बातें डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने तहसील स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों से कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि छोटी पूंजी से बड़ा व्यवसाय किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत हुनरमंद व्यक्तियों को नई पहचान मिली है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत लाभार्थियों को संबंधित हुनर के अनुसार टूल किट दी जाती है। इससे बेहतर ढंग से वह काम की शुरुआत कर सके। लाभार्थी प्रभात कुमार, रामआसरे, राजू, राघवेंद्र, ब्रजेश कुमार को बढ़ई, हलवाई, कुम्हार की टूल किट, प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा उमा, मोहम्मद अनवर, रूबी, नरेंद्र सिंह, जदुनाथ को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण के स्वीकृत पत्र वितरित किए। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग हरीराम राजपूत समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें