फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले शुरू होगी विशिष्ट मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। विशिष्ट मंडी का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ शुरुआत होने की उम्मीद बढ़ गई है। अमर उजाला मेें खबर प्रकाशित होने के बाद डिप्टी डायरेक्टर ने दो माह में काम करा कर आलू खरीद विशिष्ठ मंडी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप ठठिया में सपा सरकार ने विशिष्ट मंडी निर्माण कार्य शुरू कराया था। मंडी बनने से क्षेत्र के किसानों की फसल की बिक्त्रस्ी यहीं अच्छे दामों पर हो जाए। जिसके कारण एक्सप्रेस वे के निकट होने कारण दूर-दूर से व्यापारी भी आते रहेंगे, लेकिन बजट न मिलने के बाद से निर्माण कार्य बंद हो गया। नौ अगस्त को अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शासन के निर्देश पर अधिकारियों की ओर से निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी में काम शुरू करने की रणनीति तैयार की गई। शुक्त्रस्वार को विशिष्ट मंडी परिसर में पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर अजीत कुमार ने एसडीएम अपूर्वा यादव, मंडी सचिव दिलीप वर्मा के साथ वहां का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि हर हाल में दीपावली पर्व से पहले विशिष्ट मंडी का संचालन कराया जाएगा। किसानों को दीपावली का तोहफा दिया जाएगा, जो भी मंडी का काम बाकी है दो माह में पूर्ण किया जाएगा। अगर कुछ काम बाकी भी रहेगा तो संचालन के बाद भी होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें