फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदरा व्यापार सुरक्षा के लिए बने व्यापार मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ऑनलाइन-ई कामर्स के विकास से खुदरा व्यापार को पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने मंडलीय बैठक की। इसमें व्यापारियों का हित देखते हुए व्यापार मंत्रालय बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी चौराहे के पास पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान पर रविवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की मंडलीय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता रहे। व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के विकास से खुदरा व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि संगठन की मांग है कि जीएसटी में एमनेस्टी स्कीम लागू कर सुधार किया जाना चाहिए। अधिकतर व्यापारी केस भूल जाते हैं। एमनेस्टी स्कीम के तहत बिना किसी आर्थिक दंड के व्यापारियों को मौका दिया जाए। सात करोड़ खुदरा व्यापारी हैं जो 28 करोड़ कर्मचारियों को रोजगार व व्यापार देने का काम करते हैं। आजादी के 73 साल बाद भी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है। खुदरा व्यापार सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार मंत्रालय का गठन करे। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू, शिवम विश्नोई, प्रदेश अध्यक्ष युवा आलोक अग्रवाल, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, जीतू गुप्ता, हनीफ खान, राजेंद्र गुप्ता, रजनीश चौबे, अजय चतुर्वेदी, राजेश गोल्डी, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, अनूप गुप्ता और राहुल गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें