तालग्राम(कन्नौज)। अमेठी से अहमदाबाद जा रहे कपड़ा व्यापारियों की कार एक्सप्रेस-वे पर जलखरिया गांव के पास डिवाडर से टकरा गई। हादसे में चार व्यापारी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
अमेठी थाना कमरौली गांव जगदीशपुर निवासी मोहम्मद वकील (32) पुत्र मोहम्मद शरीफ कपड़ा कारोबारी है। शनिवार रात वह अहमदाबाद जा रहे थे। उनके साथ कपड़ा व्यापारी रायबरेली थाना नसीराबाद कस्बा नसीराबाद निवासी मोहम्मद साबिर (30) पुत्र मोहम्मद निजामुद्दी, अमेठी थाना जगदीशपुर गांव हर्षदपुर निवासी हसमुदीन (34) अब्दुल खालिक व एक अन्य व्यक्ति भी थे। कार को कारोबारी मोहम्मद शरीफ चला रहे थे। तभी रात करीब एक बजे कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए । यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी आनंद बिहारी सिंह, एनसीसी गश्ती दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।