फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क किनारे अधेड़ का शव पड़ा देख लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कस्बे के डीएन कालेज के पास एक चादर से ढका हुआ एक व्यक्ति लेटे दिखाई दिया। वह जब काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों ने अधेड़ के पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चादर हटाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करानी शुरू कर दी। काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि लोगो ने जानकारी दी कि वह इधर-उधर घूमता रहता था। दुकानों पर मांग कर वह अपना पेट भरता था। लोगों के अनुसार अधेड़ काफी दिनों से ठठिया रोड पर घूमता रहता था। शिनाख्त कराकर उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें