फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! नौ साल से कालोनी पर कब्जा किए है दबंग

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एडीएम गजेंद्र सिंह व एएसपी विनोद कुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कांशीराम कालोनी की महिला ने एएसपी से गुहार लगाई। महिला ने कहा कि साहब! दबंगों ने आवास पर कब्जा कर बेघर कर दिया है। एएसपी विनोद कुमार सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों को एडीएम गजेंद्र कुमार और एएसपी विनोद कुमार ने सुना। जगतपुर निवासी अवधेश ने दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत की। खुड़ावा व गिरधरपुर में जमीन के विवाद की शिकायतें आईं। गनेशपुर निवासी अतुल बाबू ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की चार टीमें भेजी गईं। कांशीराम कालोनी निवासी सन्नो गुप्ता ने बताया कि नौ साल से दबंग कालोनी पर कब्जा किए हैं। इससे वह परेशान हैं। थाना समाधान दिवस के बाद एडीएम व एएसपी ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला पुलिस कर्मी को सक्रियता लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ शिवकुमार थापा, कानूनगो आदित्य दीक्षित, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा सहित राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बैठे रहे अफसर, सर्दी में पहुंचे चार फरियादी
कन्नौज। शनिवार को जिले के सभी थाना परिसरों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ठठिया थाने में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने एसपी प्रशांत वर्मा के साथ शिकायतें सुनीं। सर्दी के चलते चार फरियादी ही पहुंचे। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने किसानों के आंदोलन को लेकर सभी उप निरीक्षकों को अलर्ट किया। सदर कोतवाली में एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। तिर्वा कोतवाली में एसएसआई महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस दौरान पांच शिकायतकर्ताओं ने समस्याओं को बताकर निस्तारण की मांग की। तालग्राम में थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने शिकायतें सुनीं। यहां दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें