फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच खत्म, पीयूष के घर से दस्तावेज लेकर लौटी टीम

विज्ञापन
टीम जाने के बाद पीयूष जैन के घर पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर आधी रात जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। घर में मिले अहम दस्तावेजों को साथ लेकर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम रवाना हो गई। बुधवार सुबह पीयूष जैन का बेटा प्रत्यूष जैन भी घर में ताला लगाकर कानपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर अहमदाबाद की डीजीजीआई की टीम ने 23 दिसंबर को छापा मारा था। टीम ने पीयूष जैन के घर, गोदाम और कारखाने से 19 करोड़ रुपये कैश, 23 किलो सोने की ईंट और बिस्कुट के अलावा छह करोड़ की कीमत का चंदन तेल बरामद किया था। डीजीजीआई की टीम ने मिले सोने की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय टीम को सौंप दी है। इसके बाद बुधवार रात करीब ढाई बजे पीयूष जैन के मकान और प्रतिष्ठानों पर जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। टीम अपने साथ आठ गत्तों में केमिकल के सैंपल और पांच झोले भरकर दस्तावेज ले गई है। सुबह छह बजे प्रत्यूष घर में ताला लगाकर कानपुर के लिए रवाना हो गया।
डीजीजीआई के अतिरिक्त निदेशक जाकिर हुसैन ने बताया कि छानबीन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीयूष जैन के घर से मिले 19 करोड़ रुपये एसबीआई में जमा करा दिए गए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय को 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन का तेल सौंपा गया है।
विज्ञापन

बोला बेटा, कानून पर है भरोसा
छापेमारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष जैन ने कहा कि भारतीय कानून पर उन्हें और परिवार को पूरा भरोसा है। जल्द सच सामने आएगा। सुबह करीब छह बजे वह कानपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

फोटो 27- छापे के बाद पीयूष जैन के मकान के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
फोटो 28- घर के दरवाजे में लगा ताला। संवाद
फोटो 29- दस्तावेजों से भरे झोले कार में रखते कर्मचारी। संवाद
फोटो 30- डीजीजीआई की कार में केमिकलों के सैंपल से भरे रखे गत्ते। संवाद
फोटो 31- झोला लेकर घर से निकलता श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें