छिबरामऊ। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की टीम ने जीटी रोड पर स्थित एक सरिया व्यापारी की दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकान के बिल बाउचर चेक किए। अधिकारी टैक्स जमा करने में अनियमितता बरते जाने की बात कह रहे हैं।
जीएसटी विभाग इटावा के संयुक्त आयुक्त हरीलाल प्रजापति, सहायक आयुक्त चरन सिंह की टीम बुधवार को जीटी रोड पर स्थित एक सरिया की दुकान पर पहुंचे। यहां बिल बाउचरों को चेक किया। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर जो डाटा है, उसमें कम टैक्स जमा करने का मामला सामने आया है। बिना टैक्स के माल लाए जाने की बात भी सामने आई है। बिल बाउचर चेक होने के बाद भी स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी।