कन्नौज। देश की अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने इत्र कारोबार को आधार बनाया। दुबई में होने वाले एक्सपो में शहर के 20 इत्र कारोबारी भाग लेंगे। यहां 192 देश के बड़े-बड़े करोबारी अपने-अपने उद्योगों की तकनीक, खासियत, आयात-निर्यात को बढ़ावा देने और कला संस्कृति पर चर्चा करेंगे। नौ दिसंबर को उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह इस संबंध में इत्र कारोबारियों से वर्चुअल मीटिंग करेंगे, जिसमें कार्ययोजना तय की जाएगी।
शहर में निर्मित इत्र की देश और विदेशों में मांग है। इससे केंद्र सरकार ने विदेशों में इत्र कारोबार को रफ्तार देने के लिए दुबई एक्सपो में इत्र कारोबारियों को भेजने का फैसला लिया गया। शहर से 20 कारोबारी जल्द ही दुबई के लिए रवाना होंगे। दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों के प्रोडक्ट्स के साथ-साथ नई तकनीक और शोध का अद्भुत संगम होगा। कई देशों के कारोबारियों के साथ व्यापार को लेकर रूबरू होंगे। उत्पादनों के आयात-निर्यात की सहमति पर व्यापारिक अनुबंध होगा।
उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 20 कारोबारियों को दुबई एक्सपो में भेजने के निर्देश आए है। नौ दिसंबर को इसको लेकर इत्र कारोबारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की जाएगी।