तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिचपुर्वा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र और उसका सब्जी बिक्रेता दोस्त घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। दरोगा ने बगैर पड़ताल किए परिजनों को दोनों युवकों की मौत की गलत सूचना दे दी।
कानपुर नगर के ककवन थानाक्षेत्र के अगई मोहल्ला निवासी गौरव कुमार (20) कक्षा 11 के छात्र हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे बहन के घर तालग्राम के रनवां गांव आ रहे थे। उसके साथ में गांव का सब्जी विक्रेता दोस्त सुमित (22) भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहीं एक दरोगा ने परिजनों को फोन कर दोनों युवकों की हादसे में मौत की गलत सूचना दे दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को गंभीर घायल की सूचना मिली। इससे परिजनों ने राहत ली।