फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार सराफा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
सराफा व्यापारी मोहित गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार सराफा व्यापारी को रौंद दिया। व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

तिर्वा के लोहियानगर निवासी मोहित गुप्ता (30) इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव में सराफा की दुकान किए थे। बुधवार देर रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर बछज्जापुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए निकल गया। मोहित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, कोतवाल रामअवतार ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी के अविवाहित था। परिवार में उसके दो भाई मनोज और रोहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें