फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, जंजीर से बांध कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक पिता को बुला लाया। पिता-पुत्र ने मिलकर महिला को जंजीर से बांध दिया और फिर पीटा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। महिला ने ठठिया थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (35) के पति की मौत हो चुकी है। उसके पांच वर्ष का एक पुत्र भी है। खेती कर महिला किसी तरह जीवन-यापन करती है। महिला के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे वह घर पर अकेली थी। बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसे दबोच लिया । महिला के साथ छेड़छाड़ की तो महिला ने विरोध किया। इस पर युवक पिता को बुला लाया। पिता-पुत्र ने महिला को जंजीर में बांध दिया और पिटाई कर दी। शोर सुनकर महिला का बेटा वहां आ गया। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए। इस पर पिता-पुत्र उसे छोड़कर भाग निकले। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें