छिबरामऊ। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 11 शिकायतें आईं, जिसमें दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।
शनिवार को एएसपी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुंची ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी उमा देवी उर्फ सरला ने बताया कि उसका पुश्तैनी मकान गांव में बना हुआ है। इसका निकास दक्षिण की तरफ है। उसका एक वाद एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। इस विवादित जमीन पर गांव के ही दो लोगों ने सात अप्रैल को बंगला रख लिया है।
विरोध करने पर वह झगड़े पर आमादा होकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। बंगला रखने की वजह से उसका आवागमन बंद हो गया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना समाधान दिवस में राजस्व की नौ व पुलिस की दो शिकायतें आईं। इसमें राजस्व व पुलिस की एक-एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें मौके पर भेजी गई हैं। इस दौरान कई पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।