फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बनेंगे स्मार्ट, ग्राम सचिवालय के पास फ्री वाई-फाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा। ग्राम सचिवालयों में हाईस्पीड इंटरनेट की भी व्यवस्था होगी। 50 मीटर के दायरे में फ्री वाई-फाई सुविधा भी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसका पत्र शासन ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने जारी किए आदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री सूबे के गांवों को स्मार्ट गांव बनाना चाहते हैं। ग्राम सचिवालय यानी पंचायत घर में कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये ग्रामीणों को एक ही जगह पर सभी प्रकार के प्रपत्र बनाने की सुविधा मिलेगी। पत्र में कहा गया है कि अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी भी जरूरी है। इसके लिए हाईस्पीड की कनेक्टिविटी दी जाएगी। ग्राम सचिवालय के 50 मीटर दायरे में ग्रामीणों को फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ जेके मिश्र ने सभी एडीओ पंचायत को प्रक्रिया पूरी करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
निराश्रित पशुओं के लिए कितना खरीदा भूसा, देनी होगी रिपोर्ट
डीएम को निराश्रित पशुओं के लिए भूसा खरीदने की जानकारी अब शासन को भेजनी होगी। इसका आदेश जारी हो गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने पत्र मे कहा है कि भूसा खरीदने का अनुबंध 14 मई तक हर हाल में पूरा कर लें। पर्याप्त मात्रा में भूसा भंडारण की व्यवस्था करा ली जाए। डीएम से अभिनव प्रयोग व नवाचार की भी उम्मीद हुई है। स्थानीय स्तर पर व्यापार मंडल, उद्यमियों व समाजसेवियों से संपर्क कर भूसा की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें