नजरापुर। क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी के मकान व दो और घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बक्से व अटैचियां टूटीं मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन की है।
फगुआ गांव निवासी कृृष्ण गोपाल स्वास्थ्य विभाग में पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार रात में परिवार के साथ सो रहे थे। उनके घर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर घुस गए। यहां से 20 हजार रुपये, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, झाले, अंगूठी, पायल, तोड़ियां, दो किलो चांदी सिक्के समेत अन्य सामान ले गए। बक्से और अटैची को गांव से बाहर फेंक गए। वहीं पानी बताशा बेचे वाले झांसी थाना समरथ अटा निवासी सूरजभान जो मुन्ना लाल दुबे के मकान में रहते है। उनके घर से भी चोर 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर निकाल ले गए। उनके भी बक्से खेतों में फेंक गए। मुनीष का मकान बंद रहता है। वह कहीं दूसरी जगह रहने लगे हैं। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया, लेकिन उनके घर से सामान चोरी की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने अभी तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी रामऔतार का कहना है तरहीर मिली है जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुला किया जाएगा।