फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की फर्जी आईडी बनाकर जारी किए 1200 प्रमाण पत्र,

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे की एक फोटोकॉपी की दुकान से सौरिख सीएचसी की फर्जी आईडी, प्रभारी चिकित्साधिकारी की फर्जी सील व हस्ताक्षर किए हुए करीब 1200 जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। गुरुवार को जब प्रभारी चिकित्साधिकारी की टीम ने यहां छापा मारा तो 60 से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र भी मिले। साथ ही डीएम, एसपी व सीएमओ से इस बड़े फर्जीवाड़े की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ, जब जालसाज ने 18 साल पुराना प्रमाण पत्र बना दिया। कस्बे में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने की जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी की टीम ने फोटोकॉपी की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्य प्रमाण पत्रों पर लगी अस्पताल की फर्जी सील व हस्ताक्षर देख वे हतप्रभ रह गए। इसके साथ ही दुकान पर 60 से अधिक जाली प्रमाण पत्र मिले।
दुकानदार से पूछताछ की तो पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान पर प्रमाण पत्र रख गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमओआईसी ने डीएम, एसपी व सीएमओ को मामले से अवगत कराया। साथ ही जांच पड़ताल के लिए पुलिस को भी तहरीर दी गई है। डॉ. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि इन लोगों ने अब तक लगभग 1200 से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत किए हैं। इन प्रमाण पत्रों की जांच कर निरस्त किए जाएंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो इस फर्जीवाड़े में इलाके के जन सेवा केंद्र या फिर किसी अस्पताल के कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें