कन्नौज। जनपद में तीन पंचायत सहायक को नौकरी से हटा दिया गया है। अब कुल 33 ग्राम पंचायतों में पद रिक्त हो गए हैं। इसमें आठ नए त्याग पत्र देने वाले भी शामिल हैं। सभी ब्लॉकों से एक से आठ तक पद रिक्त हैं।
सितंबर 2021 में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई थी। शासन ने छह हजार रुपये मासिक देने को कहा था। जिले की सभी 499 ग्राम पंचायतों में मेरिट और प्रधान पद के आरक्षण के हिसाब से चयन किया गया था। उसके बाद त्याग पत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक जिले में 33 पंचायत सहायक नौकरी से हट चुके हैं, कुल 466 लोग ही बचे हैं। जिन पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत कमेटी की ओर से हटाया गया है, उसमें छिबरामऊ के सरायदायमगंज, सौरिख के बेहटा रामपुर और जलालाबाद के विसंधुआ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। कहा जा रहा है कि काम न करने वाले पंचायत सहायकों पर कार्रवाई हुई है। इसके अलावा 30 लोग त्याग पत्र भी दे चुके हैं। कुल 33 पद रिक्त हो गए हैं। इसमें आठ नए पंचायत सहायक त्याग पत्र देने वाले भी शामिल हैं।
इन ब्लॉकों में पद हो गए खाली
डीपीएम शलभ त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉकों से जो रिपोर्ट आई है, उसमें छिबरामऊ व उमर्दा से आठ-आठ, तालग्राम से सात, कन्नौज से चार, जलालाबाद व सौरिख से दो-दो, गुगरापुर व हसेरन से एक-एक पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं।