तिर्वा। कस्बे में सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसको लेकर एसडीएम ने पुलिस प्रशासन के साथ नगर में बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण साफ कराया। इसके अलावा लोगों से दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की बात कही।
कस्बे के गांधी चौराहे पर सोमवार को टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोग हादसे का मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण का मान रहे थे। इसको लेकर मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस प्रशासन के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ लोगों ने विरोध जताने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन को देख शांत हो गए। करीब पांच घंटे तक चले इस अभियान मे बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर कहर बनकर बरपता रहा। एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।