प्राथमिक विद्यालय नगला सधारी में झाडू लगाते बच्चे। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। प्राथमिक विद्यालय नगला सधारी में शिक्षा पाने के लिए स्कूल गईं छात्राओं से झाडू़ लगवाई जा रही है। छात्राओं के झाडू़ लगाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अफसर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम नगला सधारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से झाडू़ लगवाई जा रही थी। विद्यालय में छात्राओं से झाडू़ लगवाने का यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा चांदनी ने बताया कि झाडू़ लगाने का काम छात्राओं को ही करना पड़ता है। झाडू़ लगाने के लिए बाकायदा छात्राओं के दिन बांटे गए हैं। आज वह झाडू़ लगा रही है तो कल दूसरी छात्रा झाडू़ लगाएगी।
छात्रा कामिनी का कहना है कि मैम ने उनको झाडू़ लगाने के लिए कहा है। विद्यालय के कमरों में सफाई वहीं करती है। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि छात्राओं से झाडू़ लगवाने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।