इंदरगढ़। पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला ने दो बेटियों को गायब करने का आरोप भाइयों पर लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के तिलौकपुर निवासी मीनादेवी ने बताया कि वर्ष 2006 में पति से विवाद के बाद न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह पिता के यहां रह रही है। अब उसके चार भाई आए दिन मारपीट करते हैं, पांच माह पहले बड़ी पुत्री (23) को उसके भाइयों ने गायब कर दिया। रविवार को उसको छोटी बेटी को कहीं और लेकर चले गए। महिला ने जब बेटी के बारे में भाइयों से पूछा तो मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। (संवाद)