फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार भी नहीं हो सका कोटे की दुकानों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 30 मार्च के बाद दूसरी बार 13 अप्रैल को भी रिक्त छह उचित दर विक्रेताओं का चयन नहीं हो सका। इसके लिए जिलास्तरीय विभागों के अधिकारी भी नामित किए गए थे। दूसरे दिन तक कोई भी सूचना पूर्ति विभाग में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

डीएम राकेश मिश्र ने जिले की छह सरकारी रेट राशन दुकानों का चयन करने के लिए पहले 30 मार्च की तारीख लगाई थी। इस दिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही 13 अप्रैल का समय दे दिया गया। दूसरी बार भी सभी दुकानों का चयन नहीं हो सका। डीएसओ केके गुप्त के मुताबिक ब्लॉक सदर कन्नौज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीहपुर, उमर्दा के सिमरिया और अज्यौरा, हसेरन के कुंवरपुर काशीदीन, छिबरामऊ के नौगाई और तालग्राम के रोहिली में राशन की सरकारी दुकानों का चयन होना है। अब तक उनके पास किसी दुकान का प्रस्ताव नहीं आया है। सुनने में आया है कि दो दुकानों का चयन हुआ है। उधर, बताया गया है कि कुछ ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया में अफसर भी नहीं पहुंच सके हैं। पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक जीसी कटियार, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा आदि को नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें