फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से वारंट कटने से परेशान टेंपो चालक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
देवेंद्र , फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। 15 साल पहले टेंपो की टक्कर से महिला की मौत के मामले में कोर्ट से चालक का वारंट कट गया। परेशान चालक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी देवेंद्र (32) टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को उसने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
इधर, देवेंद्र की पत्नी अर्चना ने बताया कि करीब 15 साल पहले पति के टेंपो से एक महिला की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले वारंट कट गया था। बताया कि वकील ने समय से कोर्ट में तारीख नहीं ली, जिससे वारंट कट गया था। वारंट कटने की वजह से पति परेशान थे। इसी के चलते फांसी लगा ली। मृतक के तीन बच्चे अतुल (13), पल्लवी (8) व आदर्श (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें