फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी बिजली घर में केबल जला, कई घंटे बाधित रही सप्लाई

विज्ञापन
केबल की मरम्मत करते बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ओवरलोड के चलते 33 केवी बिजली घर में 11 हजार वोल्ट का केबल जल गया। ही बीसीबी मशीन में भी फाल्ट होने से नगर के दो फीडरों की सप्लाई कई घंटे बाधित रही। काफी मशक्कत के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को लगभग 11.45 बजे ओवरलोड के चलते 33/11 केवी बिजली घर में 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ जल गया। तेज स्पार्किंग के चलते उपकेंद्र की बीसीबी मशीन में भी आग गई। उसके बाद नगर के फीडर नंबर एक व तीन की बिजली गुल हो गई। जेई अजय अवस्थी की देखरेख में बिजली कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जले हुए केबल व बीसीबी मशीन को दुरुस्त किया। इसके बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें