फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में धरना देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से दुकानदार भाइयों व कर्मचारियों को घायल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में धरना दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोचीपुर गांव निवासी सचिन पांडेय की तिर्वा क्रासिंग के पास बैट्री की दुकान है। रंजिश के चलते सोमवार शाम ठेकेदार गली सरायमीरा निवासी सारांश कटियार, राकेश और गीतू कटियार ने दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से सचिन पांडेय, उसके भाई अंकित, कर्मचारी रोहित और लकी सिंह को घायल कर दिया था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार शाम करीब चार बजे पीड़ित सचिन पांडेय, विनय दुबे, दीपक दुबे, बिव्वी शुक्ला, अनुज गांधी समेत कई लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें