फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार संविदा कर्मी को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
नरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। ड्यूटी जाते समय रोडवेज संविदा कर्मी को ककरैया गांव के सामने डंपर ने रौंद दिया, जिससे कर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी नरेंद्र सिंह (40) छिबरामऊ डिपो में परिवहन विभाग में परिचालक के संविदा पद पर कार्यरत हैं। रविवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जोगनीपुर्वा पैतृक गांव गए थे। ड्यूटी पर जाने के लिए सोमवार सुबह सात बजे के लगभग बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ककरैया गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी और कर्मी टायर के नीचे आ गया। डंपर उनको रौंदता हुआ चला गया, जिससे हेलमेट चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद पत्नी रेखा, बेटी गुंजन, साक्षी, बेटा ऋषि पाल का रो-रो कर बुरा हाल था। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों सहित कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रोडवेज के कई कर्मी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें