फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी केंद्र पर कांटा नहीं लगा तो कहीं बारदाना का रहा अभाव

विज्ञापन
मंडी समिति में गेहूं खरीदी केन्द्र पर पहले दिन दिखा सन्नाटा। ंसवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मंडी परिषद और जिले के उमर्दा, इंदरगढ़ सहित कई गेहूं खरीद केंद्रों पर पहले दिन अव्यवस्था ही नजर आई। कहीं बारदान तो कहीं तौल के लिए कांटा नहीं था। शुक्रवार को कई गेहूं खरीद केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हो सकी है। सन्नाटा पसरा रहा और केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले भर में गेहूं की खरीद के लिए 30 केंद्र खोले गए हैं। केंद्र प्रभारियों की मानें तो अभी जिले में गेहूं की फसल तैयार नहीं हो पाई है। इस वजह से केंद्रों पर करीब 10 दिन बाद रौनक आएगी। किसान फसल को बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। किसानों को फसल का सही दाम मिल सके इसलिए सरकार ने सरकारी केंद्रों पर गेहूं का मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।
केंद्र पर खरीद की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। इस बार 29 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की फसल तैयार होने के बाद केंद्र पर भीड़ नजर आएगी। शुक्रवार को 30 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक कुल 70 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें