फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया जुखाम बुखार दो गुना बढ़े मरीज, अस्पताल प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पारा 41 डिग्री के पार होने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी बढ़ने लगी है। सामान्य दिनों में जहां करीब 200 मरीज इलाज के लिए अस्पताल आते थे, वहीं अब रोजाना लगभग 400 मरीज आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर डायरिया, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। लगातार मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बेहतर देखरेख के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को करीब 390 से अधिक मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए पंजीकरण कराया। यहां आने वाले करीब 40 फीसदी मरीजों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मरीजों में इन दिनों पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेट में मरोड़, उल्टी, बुखार, कमजोरी और डायरिया के मरीज उपचार करा रहे हैं। पैथोलॉजी में भी रोजाना करीब 150 मरीजों की खून की जांच की जा रही है।
रोजाना अस्पताल में भर्ती होते मरीज
- मंगलवार को हड्डी रोग से ग्रसित 58 मरीज, बुधवार को 40 और गुरुवार को करीब 60 मरीज।
- सीने में दिक्कत के मंगलवार को 30 मरीज, बुधवार को 40 और गुरुवार को 35 मरीज।
बच्चों की ओपीडी में बढ़ रही संख्या
मंगलवार को 50, बुधवार को 60 और गुरुवार को 55 बच्चों को डॉक्टरों ने देखा और दवाएं दीं। गुरुवार को बुखार की चपेट में आए करीब 100 मरीज को देखा गया। गर्मी के मौसम में डॉक्टरों ने बच्चों की देखरेख में अधिक सतर्कता बरतने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें