फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के बढ़ा आपसी विवाद बढ़ा, ग्रामीणों ने स्कूल में ताला डालकर किया हंगामा

विज्ञापन
विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच चल रहे विवाद में विभागीय अफसरों ने आंख, कान बंद कर लिए हैं तो ग्रामीणों को आगे आना पड़ा। गुरुवार को स्कूल में बदतर होती शिक्षा व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने गेट पर ताला डालकर घंटों हंगामा किया। हालात ये हैं कि शिक्षकों के वीडियो वायरल करने की घटना की जानकारी होने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के बरुआहार गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान प्रधानाध्यापक व शिक्षक एक-दूसरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, जिसका बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। विवाद के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला डालकर कई घंटों तक हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मामले की जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग ने शिक्षकों की कार्यशैली पर कार्रवाई करने के बजाय, मौन धारण कर लिया है।
बीईओ अरविंद कुशवाह ने बताया कि विद्यालय गेट पर ताला डालने का मामला संज्ञान में नहीं है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बीच चल रहे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें