फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में मई की तपिश, पारा 40 के पार

विज्ञापन
धूप से बचने को महिला ने लिया छाते का सहारा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मार्च के अंतिम दिनों में ही उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार को पारा 40.70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय सामान्यतौर पर पारा 35 से 36 डिग्री के बीच होना चाहिए, मगर पारा बढ़ने से गर्मी के हालात मई के जैसे हो गए हैं।
विज्ञापन

इस हफ्ते बीते तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को पारा जहां 37.02 डिग्री रहा है, वहीं यह बढ़कर बुधवार को 38 डिग्री को पार कर गया था। गुरुवार को अचानक पारा 2.70 डिग्री से अधिक बढ़ गया। पारा चढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव का कहना है कि कई सालों बाद मार्च के महीने में ऐसी गर्मी पड़ रही है। मौसम में यह बदलाव ग्लोबल वार्मिंग के चलते देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ सामान्य उपाय किए जाएं तो बहुत राहत मिल सकती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- घर से बाहर निकलने से पहले भरपूर पानी पीएं।
- छतरी का इस्तेमाल करें।
- बेहतर होगा कि सिर कैप या कपड़े से ढका रहे।
- तले भोजन से बचें
- पेय पदार्थों का अधिक उपयोग करें।
- बाहर निकलने पर अपने साथ पानी अवश्य रखें।
- पानी थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें