फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: एक अप्रैल से गोवर्धन और नीमसार के लिए रोडवेज बसें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्रीय बस अड्डे से एक अप्रैल से नीमसार, गोवर्धन जाने के लिए यात्रियों को सीधी बस मिलेगी। हरिद्वार के लिए हरी झंडी मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने हरिद्वार, नीमसार और गोवर्धन के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने के लिए एआरएम को पत्र लिखा था। उनके प्रतिनिधि के रूप में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. प्रत्यूष द्विवेदी ने परिवहन निगम इटावा परिक्षेत्र के एआरएम एससी शंखवार को पत्र देकर बताया कि दूसरे डिपो की बसें अड्डे पर आने की बजाय सीधे निकल जाती हैं। स्थानीय लोगों को बसों के लिए पूर्वी या पश्चिमी बाईपास तक जाना पड़ता है। इस वजह से रात के समय यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। एआरएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बाहर से गुजरने वाली बसों को बस स्टैंड तक लाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हरिद्वार के लिए बस का संचालन शुरू करने के लिए परमिट के लिए आवेदन किया गया है। गोवर्धन, नीमसार का परमिट मिल गया है। हरिद्वार के लिए परमिट मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर डिपो इंचार्ज देवेंद्र यादव, राजेश दुबे, पंकज दुबे, सुनील सिंह, ओमकार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें